उत्तरप्रदेश/ बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित, गर्भवती हैं दो लड़कियां

◆ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालिका संरक्षण गृह के मुद्दे पर राज्य सरकार से कई सवाल किए


◆ मध्यप्रदेश में भी घटित हो चुका है ऐसा ही कांड


◆ बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित


◆ गर्भवती हैं सात लड़कियां



युवा काफिला,कानपुर- 


मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियां कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर के बाद से सरकार के होश उड़ गए हैं। सभी लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 कोविड-19 संक्रमित पाई गई लड़कियों में से सात लड़कियां गर्भवती भी पाई गई हैं। जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं। इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था।



गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं। ये  सभी लड़कियां जब कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में लाई गई थीं उस समय भी गर्भवती थीं। तिवारी ने बताया कि संक्रमित पाई गई दो लड़कियों का इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि बाकी तीन का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


अब मुद्दा ले रहा हैं राजनीतिक रंग