◆ भोपाल में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
◆ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रोशनपुरा चौराहे से साइकिल से पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, 74 बंगले पहुंचकर ज्ञापन दिया
◆ इंदौर में पूर्व जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाला, उज्जैन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी चलाई
◆ जब तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 40 डाॅलर प्रति बैरल हैं, तब हमारे यहां डीजल की कीमतें बढ़ रही
◆ कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- रिकॉर्ड बना रही है पेट्रोल-डीजल की महंगाई
युवा काफिला, भोपाल-
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज पेट्रोल/डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ साइकिल पर सवार हुए। इस सवारी ने आज शिवराज सिंह के सायकिल यात्रा की याद दिला दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज प्रदेश भर में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए मनमाने टैक्स हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
लोग भूख से मर रहे हैं और सरकार टैक्स बढ़ा रही है: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता साइकिल पर सवार थे। दिग्विजय सिंह रोशनपुरा चौराहे से साइकिल परसवार होकर निकले। उन्होंने थोड़ी दूर साइकिल चलाई, इसके बाद पैदल निकले और 74 बंगले स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर ज्ञापन सौंपा।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में घटे हैं तेल के दाम
दिग्विजयने कहा कि आज जब तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 40 डाॅलर प्रति बैरल हैं, तब हमारे यहां डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल के दाम 87 रुपए से ज्यादा और डीजल के 78 रुपए से ज्यादाहो गया है। 15 दिन में 10 रुपए दाम बढ़े हैं।ऐसा क्यों है। पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि को सरकार वापस ले।