◆ मणिपुर में भाजपा की सरकार पर किसने डाले डोरे
◆ भाजपा+ के 8 विधायकों ने दिया इस्तीफा।
◆ अभी मणिपुर में भाजपा की एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार हैं
युवा काफिला, इंफाल-
मणिपुर में बीजेपी की गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है। यहां आज 3 विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा राज्य के उप मुख्यमंत्री समेत 4 मंत्रियों ने भी पार्टी छोड़ दी है। इसके चलते अब यहां बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मणिपुर के उप मुख्यमंत्री वाई जयकुमार सिंह ने आज अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उनके साथ 3 अन्य मंत्रियों ने भी पद से इस्तीफा दिया है। गठबंधन सरकार में एक टीएमसी विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने समर्थन वापस ले लिया है। जो विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनके नाम एस सुभाषचंद्र सिंह, टीटी हाओकिप और सैमुअल जेंदई हैं। डिप्टी सीएम वाई जयकुमार सिंह के अलावा राज्य में मंत्री एन कायिसी, मंत्री एल जयंत कुमार सिंह और लेतपाओ हाओकिप ने भी आज पद छोड़ दिया है। जिन विधायकों ने आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है, वे संभावित रूप से कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो राज्य में सरकार का वजूद खतरे में आ जाएगा और राष्ट्रपति शासन की संभावना भी बन सकती है। वहीं, कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर सकती है.
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017
कांग्रेस–28
बीजेपी–21
NPF– 4
NPP– 4
TMC– 1
LJP– 1
IND– 1
कुल 60
BJP को NPF, NPP, IND, LJP और TMC का समर्थन था।
अब क्या हो सकते हैं आगे के समीकरण
बीजेपी की गठबंधन सरकार से अब NPP (4) TMC (1) और IND (1) ने समर्थन वापस ले लिया है। बीजेपी के 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद पार्टी के अपने 18 विधायक रह गए हैं। ऐसे में अब एनपीएफ (4) और एलजेपी (1) को मिलकर बीजेपी 23 विधायकों के समर्थन का दावा कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 34 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।