कोरोना अलर्ट/राजधानी कोरोना से हुई पस्त, आज इंदौर को पीछे छोड़ा

◆ भोपाल में फिर मिले 63 पॉजिटिव


◆ इंदौर में 57 पॉजिटिव


◆ राजधानी पूर्णतः लॉक रहेगी शनिवार और रविवार


◆ नीमच 12 पॉजिटिव



युवा काफिला,भोपाल-


मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन में एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इंदौर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 4000 को क्रॉस कर गया वहीं दूसरी ओर अनलॉक होते ही राजधानी भोपाल में जो रफ्तार पकड़ी वह लगातार जारी है। भोपाल में आज फिर 63 पॉजिटिव मिले। भोपाल लगातार 50-100 पॉजिटिव के बीच चल रहा है। जबकि अनलॉक से पहले भोपाल 25-50 पर चलता था। 


सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7257 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 49 रिजेक्ट हो गए। 7059 सैंपल नेगेटिव लेकिन 198 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित हुए मरीजों की संख्या 10641 हो गई है। 7 मरीजों की मौत के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 447 हो गई। आज 176 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 7377 हो गई। मध्यप्रदेश के अस्पतालों में 13 इसकी स्थिति में 2817 मरीज भर्ती थे।