◆ पॉजिटिव के मामले में भोपाल लगातार 50 की संख्या से ऊपर चल रहा है
◆ क्या यह मानना चाहिए कि कोरोनावायरस के मामले में भोपाल में पीक टाइम चल रहा है
◆ इंदौर की स्थिति में सुधार हो रहा था परंतु 50 के आंकड़े के आने के बाद इंदौर एक बार फिर 100 के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है
◆ राजगढ़ में एक साथ 11 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं
◆ इंदौर की स्थिति में सुधार हो रहा था परंतु 50 के आंकड़े के आने के बाद इंदौर एक बार फिर 100 के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है
◆ राजगढ़ में एक साथ 11 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं
युवा काफिला,भोपाल-
कोरोनावायरस के मामले में पिछले कुछ दिनों से इंदौर में तेजी से सुधार देखा जा रहा था परंतु 50 के आंकड़े के पास आते ही जैसे इंदौर शहर अपना रुख बदल लेता हैं और राजधानी भोपाल तो वापस 100 के आंकड़े की तरफ बढ़ने लगा है। आज दोनों जिलों में 55-55 पॉजिटिव मामले मिले। दोनों जिलों में 4-4 मरीजों की मौत हुई। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों शहर एक साथ कदम ताल कर रहे हो।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 19 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार 24 घंटे में 7008 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 65 रिजेक्ट हो गई। 6852 नेगेटिव लेकिन 156 पॉजिटिव निकले। मध्य प्रदेश का औसत लगातार 2% से अधिक चल रहा है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 11,582 हो गई। 9 मरीजों की मृत्यु के साथ कुल मृतकों की संख्या 495 और 116 मरीजों के डिस्चार्ज के साथ कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 8748 हो गई है। मध्य प्रदेश के अस्पतालों में 2339 मरीज भर्ती हैं।