विशेष / इसी दिन इंसान ने पहली बार सीखा था, उड़ना



युवा काफिला, भोपाल- 


 1848 में अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ। 


इतिहास में दर्ज लाखों करोड़ों घटनाओं में कुछ गिनी चुनी घटनाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने इंसान का भविष्य तय करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। खुले आकाश में उड़ने का ख्वाब पूरी होना भी ऐसी ही एक घटना थी और इस काम को अंजाम देने वाले लिलिएनथाल का जन्म 23 मई को ही हुआ था।








अमेरिका के राइट बंधुओं ने पहला हवाई जहाज बना कर दुनिया को हैरान कर दिया था, लेकिन असल में उड़ने के ख्वाब को पहली बार हकीकत में बदला जर्मनी के ओटो लिलिएनथाल ने। उन्होंने ग्लाइडर बनाया और उससे कई उड़ानें भरीं और यह साबित कर दिया कि इंसान उड़ान भरने वाली मशीन विकसित कर सकता है।