नियुक्ति/ सोना झरिया मिंज : सिदो कान्हू विवि, दुमका विश्विद्यालय की कुलपति नियुक्त

 


◆ लंबे समय बाद जनजाति वर्ग की महिला कुलपति को मिली नियुक्ति


◆ अब तक राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू थीं प्रशासक


◆ द्रौपदी मुर्मू हैं झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल हैं



युवा काफिला,रांची-


एक जनजाति वर्ग की महिला को कुलपति बनाया जाना वाकई गर्व की बात हैं। जेएनयू, नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉक्टर सोना झरिया मिंज को सिदो कान्हु विश्वविद्यालय, झारखंड का कुलपति नियुक्त किया हैं। 


परिचय -


प्रो. सोनाझरिया मिंज जेएनयू में स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।


योग्यता-
पीएच.डी. (कम्प्यूटर साइंस) जवाहरलाल नेहरू यूनवर्सिटी, नई दिल्ली


एम.फिल। (कम्प्यूटर साइंस) जवाहरलाल नेहरू यूनवर्सिटी, नई दिल्ली


एमएससी। (गणित) मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, तांबरम, चेन्नई, टीएन


विशेषज्ञता के क्षेत्र:
भू-स्थानिक सूचना विज्ञान, स्पैट-टेम्पोरल डेटा एनालिसिस, डेटा माइनिंग, मशीन लर्निंग, रफ सेट्स ।


अनुभव:
2005 - आज तक: प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली


1997 - 2005: एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली


1992-1997: असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जेएनयू, नई दिल्ली


1991-1992: सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, मदुरै कामराज विश्वविद्यालय, मदुरै, TN


1990 - 1991: कम्प्यूटर साइंस, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के सहायक प्रोफेसर विभाग


बेस्ट पीयर पब्लिकेशंस की समीक्षा (5 तक):



1. विनेश कुमार और सोनाझरिया मिंज, "CCRA: संज्ञानात्मक रेडियो नेटवर्क में चैनल आलोचनात्मक आधारित संसाधन आवंटन," इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ कम्युनिकेशन सिस्टम, ऑनलाइन प्रकाशित: 7 JUL 2015, DOI: 10.1002 / dac.35 2015. (SCI अनुक्रमित)।



2. विपिन कुमार और सोनाझरिया मिंज, "मल्टी-व्यू एन्सेम्बल लर्निंग:


हाई डायमेंशनल डेटा क्लासिफिकेशन के लिए एक इष्टतम फीचर सेट पार्टिशनिंग," नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम, एसपीआरपीएनआर, पीपी: 1-59, 2015 (एससीआईएड जर्नल)।



3. इब्राहिम केए अबुघली, सोनाझारिया मिंज, "समय श्रृंखला डेटा के तेजी से रुझान समानता आधारित क्लस्टरिंग के लिए Binarizing परिवर्तन।" कंप्यूटर विज्ञान में व्याख्यान नोट्स, 9124, स्प्रिंगर, 2015 पीपी 257-267।



4. हेमंत कुमार अग्रवाल, सोनझरिया मिंज, “दिल्ली, भारत के लिए अनसुनीकृत लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके परिवर्तन का पता लगाएं,” एशियन जर्नल ऑफ जियोइन्फोर्मेटिक्स, वॉल्यूम 13, नंबर 4, 12-15, 2013



5. फुअद अल-यारिमी, सोनाझारिया मिंज, "हायरार्चिकल प्राइवेसी डिस्ट्रीब्यूटेड फ्रिक्वेंट आइटमसेट माइनिंग (एचपीपीडीएफआईएम)।" इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक इंजीनियरिंग रिसर्च वॉल्यूम। 4. नंबर 4 अर्पिल 2013।


विश्लेषण-


झारखंड सरकार ने जेएनयू की कम्प्यूटर साइंस विभाग की प्रोफेसर और जेएनयू शिक्षक संघ की पूर्व अध्यक्ष प्रो सोना झरिया मिंज को सिदो कानू मुर्मू विश्वविद्यालय झारखंड का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।


आपको जानकर बिल्कुल हैरानी नहीं होगी कि इस मुल्क में वर्तमान में लगभग 799 विश्वविद्यालय (43 केंद्रीय, 329 राज्य, 122 डीम्ड, 197 निजी, 1 केंद्रीय ओपन, 13 राज्य ऑपन, 75 राष्ट्रीय संस्थान, 1 निजी ओपन, 5 राज्य संस्थान, 13 अन्य) जिनमें प्रो मिंज पहली आदिवासी वाइस चांसलर है।


जबकि आदिवासियों के नाम पर कुछ विश्वविद्यालय खोले गए हैं ताकि वोट बटोरे जा सकें लेकिन उनमें वाइस चांसलर के पद पर नियुक्ति हमेशा गैर आदिवासी (डिगु) की हुई हैं। आप अपने आस- के विश्वविद्यालयों का सर्वे करके देख लीजिए कि वाइस चंसलारों की सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है ? 


ऐसा नहीं है कि योग्य उम्मीदवार नहीं है और कायदे से इन 799 विश्वविद्यालयों में यदि 7.5% प्रतिशत जनसंख्या के अनुसार 60 वाइस चांसलर आदिवासी होने चाहिए थे लेकिन आदिवासी समाज को पहली महिला वाइस चांसलर अब जा कर मिली हैं। वह भी झारखंड जैसे आदिवासी बाहुल्य राज्य में और वह भी राज्य स्तर पर। वह भी तब जब एक आदिवासी हेमंत सोरेन उस राज्य का मुख्यमंत्री है।



वर्तमान में जेएनयू शिक्षक संघ (2018-19) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। अभी उन्हें सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका, झारखंड में कुलपति बनाया गया है।