मौसम/ मध्यप्रदेश में एकाएक तेज और आंधी तूफान के संकेत

◆ प्री मानसून गतिविधियों के आसार


◆ आगामी 24 घंटो में करवट लेकर आ सकती है आधी के साथ तेज बारिश


◆ तापमान में गिरावट दर्ज



युवा काफिला, भोपाल- 


आगामी 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट एवं प्री मानसून गतिविधियों के आसार
औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम राजस्थान और सटे हुए पाकिस्तान पर स्थित है। 
औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक एक चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है। पंजाब से उत्तर छत्तीसगढ़ तक का पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका,  अब औसत समुद्र तल से 0.9  किमी ऊपर तक उत्तर पश्चिम राजस्थान और सटे हुए पाकिस्तान पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर राजस्थान और उत्तरी  मध्य प्रदेश होप्ती हुई और समुद्र तल सेछत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर स्थितचक्रवाती परिसंचरण चलायमान  है।
उपरोक्त कारणों से आगामी 24 घंटो के दौरान मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट के आसार है  एवं रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल शहडोल, भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात एवं झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी  (गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक) की संभावना है।