◆ महार समाज संगठन भोपाल द्वारा निःशुल्क राशन वितरण
◆ प्रथम लॉकडाउन के समय से कर रहे हैं मदद
◆ जो बन पड़े सहयोग कर पाएंगे...
युवा काफिला, भोपाल-
लॉकडाउन के दौरान वैसे तो राजधानी में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजिक संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन महार समाज संगठन भोपाल द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग में कोई भी गरीब व जरूरतमंद भूखा न रहे इसके लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। सोमवार को नेहरू नगर, पिपलिया पेंदे खां एम्स भोपाल, विकास नगर में निवासरत जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया।
कोई भी गरीब परिवार इस लाभ से वंचित नहीं रहे इसके लिए संगठन द्वारा अपने मित्रों एवं सहयोगियों की मदद से घर-घर जाकर पहले सूची बनाई गई। उसके बाद घर-घर तक जाकर आटा और चावल पहुंचाया गया। प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को न्यूनतम पांच 5-5 किलो आटा का पैकेट के साथ 2 किलो चावल दिया जा रहा हैं। उनकी इस पुनीत कार्य की राजधानी सहित प्रदेश में चर्चा है। समाज के वरिष्ठ विजय खातरकर, लिलेश सातनकर और जितेंद्र नागले ने कहा कि संगठन ऐसे परिवारों के लिए बहुत कुछ कर पाएंगे, इसका दावा नहीं करता लेकिन हां जो बन पड़े सहयोग कर पाएंगे...।
भोपाल में निवासरत ऐसे परिवार या सदस्य हो तो हमें सूचित करें-
विजय खातरकर - 9425041365
लिलेश सातनकर - 9425029420
जितेंद्र नागले - 9893214929