◆ तमिलनाडु के ज्यादातर मामले सब्जी बाजार कोयांबेदू मार्केट से जुड़े
◆ गुजरात में कोरोना विस्फोट,एक दिन में सर्वाधिक 49 लोगों की मौतयुवा काफिला, अहमदाबाद-
गुजरात में कोरोना संक्रमित 441 नये मामले सामने आये है। अहमदाबाद मनपा आयुक्त विजय नेहरा भी कोरोना पोजीटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद 14 दिनों के होम कोरोन्टाइन हो गये है। गुजरात में मंगलवार को सबसे अधिक 49 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस बीमारी से 186 लोग ठीक भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
गुजरात राज्य की मुख्य स्वास्थ्य सचिव जंयति रवि ने बताया कि गुजरात में मंगलवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6245 पर पहुंच गई है वहीं इस बीमारी से अब तक 368 लोगों की मौत हो चुकी है। जंयति रवि के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान गुजरात में कोरोना वायरस के 441 नये मामले सामने आये है और 49 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में सबसे अधिक अहमदाबाद में 349 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पोजीटिव आयी है। वड़ोदरा में 20, सूरत में 17, राजकोट में 1, बनासकांठा में 1 पंचमहाल में 4, मेहसाणा में 10, बोटाद में 8, खेड़ा और साबरकांठा और महिसागर 4-4, भावनगर, गांधीनगर,पाटण, अरवल्ली और जूनागढ़ में दो-दो मामले सामने आये है।
महाराष्ट्र और गुजरात के बाद अब तमिनलनाडु में कोरोना संक्रमण की विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को रिकॉर्ड 527 नए मामले सामने आए। बंगाल में 11 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में भी 376 नए केस मिले हैं और 29 लोगों की जान गई है। पूरे देश में 15 सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में 2,573 नए मामले मिले और 83 मौतें हुईं
हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 2,573 नए मामले मिले हैं और 83 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 42,836 और मृतकों का आंकड़ा 1,389 पर पहुंच गया है। अब तक 11,762 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। एक दिन में रिकॉर्ड 1,074 लोग स्वस्थ हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आंकड़ों में यह अंतर राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को डाटा मिलने में होने वाली देरी के कारण रहता है। कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं। जबकि, केंद्र के आंकड़ों में एक दिन पहले के मामले भी शामिल होते हैं।
देश में कुल संक्रमित
राज्य संक्रमित
महाराष्ट्र - 12,974
गुजरात - 5,804
दिल्ली - 4,549
तमिलनाडु - 3,550
राजस्थान - 3,018
मध्य प्रदेश - 2,880
उत्तर प्रदेश - 2,742
आंध्र प्रदेश - 1,650
तेलंगाना - 1,082
बंगाल - 1,259
पंजाब - 1,250
जम्मू-कश्मीर - 725
कर्नाटक - 651
बिहार - 528
हरियाणा- 520
केरल - 499
ओडिशा-169
झारखंड - 114
चंडीगढ़ - 102
उत्तराखंड - 60
छत्तीसगढ़ - 58
हिमाचल प्रदेश - 43
असम - 41
अंडमान-निकोबार -33
लद्दाख - 41
मेघालय -12
पुडुचेरी - 9
गोवा - 7
त्रिपुरा - 4
मणिपुर - 2
मिजोरम - 1