◆ लॉक डाउन में हो रहे हैं बोर
◆ आइए जानते लॉक डाउन में भी पैसे कैसे कमाएं
◆ ऐसे आइडिया जो मन को रखे स्वथ्य और चुस्त दुरुस्त
युवा काफिला, भोपाल-
हम में से कई लोगों के सामने एक खास समस्या होती है। वह समस्या यह है कि समय को सही तरीके से बिना बर्बाद किए कैसे उपयोग किया जाए। आजकल जब हम तालाबंदी के दौरान अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। ऐसे में घर में बैठे-बैठे सभी को ऐसा लगता है कि वह समय बर्बाद कर रहे हैं। लगातार ऐसा लगने से ना केवल मन उदास होता है बल्कि शरीर में कमजोर होता है। इसलिए मैं आपके लिए 6 बहुत ही मजेदार आइडियाज लेकर आया हूं जो आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाएंगे। यह मजेदार तरीके ना केवल आपको व्यस्त रखेंगे बल्कि उनके जगह पैसा भी कमा सकते हैं। यह तरीके ना केवल आपको व्यस्त रखेंगे, बल्कि आपके मन को स्वास्थ्य भी रखेंगे। एक स्वस्थ मन के साथ आप कोरोना या किसी भी अन्य बीमारी से अपना और अपने परिवार का बेहतर बचाव कर सकेंगे।
तो आइए यह चर्चा शुरू करते हैं-
1. एडिटिंग करना-
एडिटिंग अर्थात संपादन कच्चे माल अर्थात लेखन गायन या वीडियो इत्यादि को कुछ संशोधित या संपादित वर्जन में बदलने की प्रक्रिया है। संपादन एक बहुत ही मजेदार काम है, यहां तक कि कुछ साइटें हैं जैसे कि freelancer.com और fiverr.com, जिनके पास ग्राहक हैं जो आपको अपने वीडियो को पेशेवर रूप से संपादित करने या वेब डिजाइनिंग या लोगो डिजाइनिंग और अन्य चीजों जैसे काम करने के लिए पैसे दे सकते हैं। आप दोनों साइटों पर जा सकते हैं और देख सकते हैं कि आपकी रुचि से संबंधित कोई चीज है या नहीं।
इसके जरिए आप पैसा भी कमा सकते हैं। इस काम में मदद करने के लिए कुछ प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर भी होते हैं। इनमें से कई सॉफ्टवेयर गूगल पर मुफ्त में मौजूद हैं, लेकिन कुछ के लिए पैसे चुकाने होता है। मैं आपको सॉफ्टवेयर का कुछ नाम बताता हूं जो आप के लिए उपयोगी होंगे जो मुफ्त में उपलब्ध है।
उनके कुछ नाम है जैसे - iMovie, ओपन शॉट, ब्लेंडर, वीएसडीसी, लाइटवर्क्स आदि। वहीं दूसरी तरफ कुछ सॉफ्टवेयर खरीदने होते हैं जैसे कि Adobe Premiere Pro, Final Cut Pro X, Adobe Premiere Elements, Corel VideoStudio Ultimate, Filmora9, CyberLink PowerDirector, sony vegas pro. इत्यादि।
2. ब्लॉगिंग या ब्लॉग लिखना-
आप में से कई मुझसे पूछते हैं कि एक ब्लॉग क्या है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि यह एक ब्लॉग वर्ल्ड वाइड वेब अर्थात इंटरनेट पर प्रकाशित ऐसी वेबसाइट है। यह आपस ही चर्चा और सूचना के आदान-प्रदान के लिए बनाई गई है। इसके जरिए अनौपचारिक डायरी लेखन के तरीके से लिखा और पढ़ा जाता है। यहां पर लिखी गई पोस्ट्स को आमतौर पर उनकी तारीफ के अनुसार प्रदर्शित किया जाता है। इसमें सबसे ताजा लिखी हुई पोस्ट सबसे ऊपर नजर आती है।
ब्लॉगिंग पहली बार 1994 मे दुनिया के सामने आई थी। इसे जस्टिन हॉल द्वारा बनाया गया था, उस समय सन 1994 में जस्टिन हॉल स्वरथमोर कॉलेज के छात्र थे। उस शुरुआती समय ब्लॉग को ब्लॉग नहीं कहा जाता था, इसलिए उन्होंने इसे अपने होम पेज के रूप में लोगों के सामने पेश किया था। लेकिन 1997 में इसे वेबलॉग के रूप में यह प्रसिद्ध होने लगा। और और आजकल इसे ब्लॉग के रूप में जाना जाता है। ब्लॉग लिखना ना केवल हमारे व्यक्तिगत मानसिक विकास के लिए उपयोगी हो सकता है। बल्कि यह आमदनी का जरिया भी हो सकता है, बशर्ते कि आप इसे ठीक से करें। तो आइए मैं आपको ब्लॉग लिखना सिखाऊंगा।
मैं आपको ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। अगर आपको लगता है कि मैं यह कैसे शुरु कर सकता हूं और यदि आप संदेह में हैं कि इसे कैसे शुरू किया जाए तो एक बात नोट कीजिए। पसंद का कोई भी एक विषय उठाएं और उस पर एक पैराग्राफ लिखें। ऐसा करने से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आपको सोचने के लिए बहुत सारी दिशाएं मिलेंगे। धीरे-धीरे एक पैराग्राफ को दो पैराग्राफ में बदलें। इस तरह आप की गति और क्षमता बढ़ती जाएगी। इस प्रकार आप बिना अपने समय को बर्बाद किए हुए बहुत सारी दिशा में सोचना सीखने लगेंगे। इंटरनेट पर मुफ्त में मौजूद एक साइट blogger.com है जहाँ आप अपने द्वारा लिखे गए ब्लॉग को पोस्ट कर सकते हैं।
3. गेमिंग या खेल खेलना-
ऑनलाइन अर्थात वर्चुअल स्पेस में खेल खेलना या फिर गेमिंग आजकल बहुत प्रचलित हो रहा है। कोरोना की वजह से तालाबंदी के चलते हम मैदान में खेलना नहीं जा पा रहे हैं। इसकी वजह से बहुत सारे बच्चे उदास हो गए हैं। ऐसे समय में घर पर रहते हुए बहुत सारे खेल खेले जा सकते हैं। गेमिंग के कुछ प्रचलित उदाहरण इस प्रकार से हैं - आर्केड गेमिंग, मोबाइल फोन गेमिंग, सिम्युलेटर गेमिंग, और कई अन्य प्रकार भी है। आजकल भारत में गेमिंग दूसरे स्तर पर पहुंच गया है। इसके जरिए कुछ लोग आजकल कुछ भी पैसा कमा रहे हैं, आप में से बहुत से लोग गेमिंग को भी पसंद करेंगे।
आप जिस गेम को खेल रहे हैं, उसका गेमप्ले रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह किसी भी गेम की तरह हो सकता है - कॉल ऑफ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर, पब जी, फ्री फायर, माइनक्राफ्ट, लीग ऑफ लीजेंड्स, काउंटर-स्ट्राइक: ग्लोबल ऑफेंसिव, डियाब्लो III, डेलीस 2 ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5, फोर्टनाइट, हिटमैन, रेजिडेंट ईविल, आदि। आपके द्वारा अपने गेमप्ले का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आप इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसकी एडिटिंग भी कर सकते हैं। इसके बाद आप इसे यूट्यूब या किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं। इस वीडियो को जो लोग देखेंगे और पसंद करेंगे उनकी संख्या बढ़ने पर आपको पैसा भी मिल सकता है।
4. यूट्यूब वीडियो बनाना
Youtube एक अमेरिकी ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। यह फरवरी 2005 में बनाया गया था और नवंबर 2006 में Google ने 1.65 अमेरिकी डॉलर में youtube खरीदा था। Youtube का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है जैसे - शैक्षिक वीडियो, मूवी ट्रेलर इत्यादि। वीडियो पर टिप्पणी करना, पसंद करना या नापसंद करना जैसे बहुत सारे काम बच्चे अक्सर करते ही हैं। यह सब करना ज्ञान हासिल करने का या सीखने सिखाने का एक ताकतवर तरीका है। Youtube हजारों लाखों वीडियो मौजूद है। आप जब यह वीडियो देखना शुरू करेंगे तो ये कभी खत्म नहीं होंगे। क्योंकि दुनिया भर में लाखों लोग लगातार यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड करते रहते हैं। यह लोग हर घंटे अपने वीडियो को youtube पर अपलोड कर रहे हैं। इसीलिए मैंने कहा कि youtube पर असीमित वीडियो हैं। YouTuber को अपने वीडियो पर कंपनियों का एक विज्ञापन लगाने के लिए करोड़ों डॉलर का पैसा देने वाली कंपनियों में हज़ारों की संख्या है।आप भी वीडियो बनाने के लिए अपने मनपसंद विषय का चयन कर सकते हैं। यूट्यूब पर बहुत सारे लोग अपने मनपसंद की चीजें खोज रहे होते हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के हो सकते हैं यू 4-14 के आसपास की उम्र के बच्चे हैं, टीन एजर 15-17 के आसपास हैं, 18-20 के आसपास के वयस्क हैं, 20-30 के आसपास के युवा इत्यादि। ये सभी आयु वर्ग के लोग हैं। तो इसीलिए Youtube रचनात्मक होने का सबसे अच्छा तरीका है और ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आप कुछ भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। बस आपको यह तय करना होता है किस उम्र के लिए क्या पसंद आने वाला है।
उदाहरण के लिए वैज्ञानिक, ऐतिहासिक खोज से जुड़े विषय की मजेदार जानकारी, ऐसे ही विषयों पर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन प्रोडक्ट की अनबॉक्सिंग, मजेदार विषयों पर व्लॉगिंग, जीवन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रेरक विचार व्यक्त करना, गेमिंग, वृत्तचित्र बनाना इत्यादि। इसके बाद आप इसे और अच्छा बनाने के लिए पेशेवर रूप से एडिट या संपादित भी कर सकते हैं। ऐसे एडिटिंग करते समय बैकग्राउंड में मजेदार वीडियो क्लिप संगीत या चित्र भी जोड़े जा सकते हैं। ऐसे वीडियो चित्र या संगीत फ्री इस्तेमाल के लिए भी मौजूद है। इस तरह से आपके दर्शक ज्यादा देर तक आपके साथ बने रहेंगे। वीडियो के जरिए पैसा कमाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन अगर आप लोगों को जोड़ें रखेंगे तो आप पैसा कमाना शुरू कर देंगे।
5. छोटी कहानियां और व्यक्तिगत डायरी लिखना-
इंसान कहानियों के सहारे जीता है। हम सभी को कहानियां बहुत पसंद होती हैं। अपनी खुद की कहानी लिखना मजेदार होता है। मैं अपने घर में जब भी अकेला होता हूं कहानियां पढ़ता हूं कहानियां लिखता हूं। कहानियां लिखना और पढ़ना आपकी सोच को नई दिशा भी देता है। हम अपने जीवन में बहुत सारे विषयों से नहीं जुड़ सकते। लेकिन कहानियों के माध्यम से हम दूर देशों के अनेकों लोगों के जीवन में झांक सकते हैं। इसके जरिए आप जीवन के बारे में बेहतर समझ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप अपने जीवन के बारे में दूसरों को भी बता सकते हैं। कहानियाँ लिखने से आपकी शब्दावली में भी वृद्धि होती है। जो बच्चे अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं उनको मैं जोर देकर कहूंगा की जब भी आपके पास समय हो कहानियां पढ़े और अपने परिवार वालों को भी सुनाएं।
6. व्यक्तिगत डायरी लिखना
व्यक्तिगत डायरी हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है। एक व्यक्तिगत डायरी हमारे जीवन में घटी घटनाओं का एक हाथ से लिखा रिकॉर्ड है। हम इस डायरी में अपनी मर्जी से अपने जीवन में घट रही बातों को लिख सकते हैं। यह एक बात है दिलचस्प तरीका है अपने जीवन को आगे बढ़ते हुए हुए देखने का। बाद में जब हम अपनी डायरी पढ़ते हैं तो हमें पता चलता है कि हमने क्या-क्या संघर्ष किया है। इस तरह हमारे मन में भविष्य के लिए आत्मविश्वास भी पैदा होता है। डायरी हर बच्चे को हर व्यक्ति को जरूर लिखनी चाहिए। यह एक ऐसी गतिविधि है जो हमें बहुत तेजी से विकसित होने में मदद करती है। आप जब भी अपनी डायरी उठाएंगे तब आपको हमेशा लगेगा कि आपने एक समझदारी का काम किया है। डायरी जीवन भर के लिए आपकी सबसे करीबी दोस्त बन जाती है और अकेलेपन में आपसे बातें करती हैं। आप जब भी उदास होते हैं आप की डायरी आपको सबसे अच्छी सलाह देती है। यह एक बात ताकतवर तरीका है इसे सबको आजमाना चाहिए।
प्रतिदिन एक व्यक्तिगत डायरी लिखना चाहिए। बगैर एक भी दिन भूल चुक किए आपको लिखनी ही चाहिए। आपसे क्या गलतियां हो रही है आपने क्या अच्छा किया आपने आज क्या सीखा आज आपके साथ क्या बुरा हुआ यह सब डायरी में लिखना चाहिए। अपनी गलतियों को उनसे जुड़ी घटनाओं के साथ साफ-साफ लिखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो वह गलतियां भविष्य नहीं दोहराएंगे। अक्सर ही जब दूसरे लोग हमें सिखाने की कोशिश करते हैं तो हम नहीं सीख पाते। लेकिन अपनी डायरी में जब अपने ही जीवन की पुरानी गलतियों को पढ़ते हैं तो हम उन्हें दोहराना बंद कर देते हैं। दुनिया भर में जितने भी सफल लोग हुए हैं वह सभी व्यक्तिगत डायरी लिखते हैं। आजकल कागज की डायरी के बजाय ऑनलाइन ब्लॉग के रूप में कोई डायरी लिखी जा सकती है। ऑनलाइन डायरी लिखते वक्त हमें सावधान भी रहना चाहिए। ऑनलाइन डायरी को अपने पासवर्ड से प्रोटेक्ट करके अपने ही लिए एक्सेसिबल बना देना चाहिए। ताकि कोई और व्यक्ति आप की डायरी ना पढ़ सके।
यह कुछ कॉमन तरीके हैं। आजकल इन्हें लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आप ही इनमें से कुछ तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। मैं ऐसे ही अन्य विषयों पर जरूरी जानकारी आपके लिए लगातार लाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप यह जानकारी दूसरों को भी बताएं और खुद भी नई जानकारियां जानने की कोशिश करें। मैं जल्द ही एक नए लेख के साथ फिर से आपके सामने आऊंगा। तब तक आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिएगा।
आपका साथी - शिवांश बाली
कक्षा - 7 वी