कोरोना अलर्ट/भोपाल में कोरोना 1000 पार

◆ राजधानी में आज सामने आए 42 नए कोरोना के मामले


◆ 40 कोरोना के मामले भोपाल से मिले


◆ वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से आये 2 भारतीय भी कोरोना से संक्रमित मिले


◆ हॉटस्पॉट जहाँगीराबाद से आये 16 नए मामले 


◆ सुभाष नगर से भी आज मिले 5 नए संक्रमित


◆ बच्चो भी हो रहे हों कोरोना से संक्रमित


◆ 1 महीने का एक बच्चा भी निकला पॉजिटिव


◆ 7 साल 9 साल और 10 साल के बच्चे भी मिले पॉजिटिव


◆ एम्स के पीजी डॉक्टर की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव


युवा काफिला, भोपाल-
राजधानी भोपाल में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 को पार हो गया। शनिवार को 45 नए मरीजों की पुष्टि हो जाने के बाद संख्या 1006 हो गई है। अब तक 633 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।   


शुक्रवार दोपहर राजधानी भोपाल में 20 नए कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। नए मरीजों को मिलाकर आंकड़ा 951 पर पहुंच गया था। परंतु शुक्रवार शाम को 10 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 961 थी। राजधानी में कोरोना से संक्रमित एक्टिव मरीज 373 हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है।



आज 45 लोगो की रिपोर्ट में से 16 मरीज जहांगीराबाद इलाके के हैं। वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से आए 2 भारतीयों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सुभाषनगर के पांच मामले हैं। एक महीने का एक बच्चा भी संक्रमित है। इसके अलावा 7, 9 और 10 साल के 1-1 बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एम्स के पीजी डॉक्टर भी संक्रमित हैं।