कोरोना अलर्ट/6 जिलों में 9 मौतें, 22 में 201 पॉजिटिव
◆ इंदौर में 83 नए मामले,101 स्वस्थ्य, 2 की मौत

◆ भोपाल में 39 ने मामले,32 स्वस्थ्य हुए 2 की मौत


युवा काफिला,भोपाल- 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन दिनांक 23 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 9 मरीजों की मौत हो गई। 22 जिलों में 201 पॉजिटिव मिले हैं जबकि 14 जिलों से 178 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पूरे मध्यप्रदेश में आज दिनांक तक 132769 सैंपल की जांच हुई है। 

संचालनालय के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4499 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 37 रिजेक्ट हो गए। 4198 नेगेटिव निकले परंतु 201 पॉजिटिव मिले। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 6371 हो गई। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के इंफेक्शन से अब तक 281 लोगों की मौत हो चुकी है। 3267 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं जबकि 2823 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। 

इंदौर में 83 पॉजिटिव मिले 2 मरीजों की मृत्यु हुई। अच्छी बात यह है कि 111 मरीज स्वस्थ हो गए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

भोपाल में 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया लेकिन 38 पॉजिटिव मिले और 2 मरीजों की मौत हो गई। 

उज्जैन में 27 पॉजिटिव मिले कुल संख्या 531 हो गई। 

मध्य प्रदेश के 8 जिले ऐसे हैं जहां 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में 10 से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए गए हैं।