◆ देश के एयरपोर्ट्स पर 61 दिन बाद गहमागहमी दिखी
◆ पीपीई पहने थीं एयर होस्टेस
◆ कई यात्री भटकते रहे बोले-एयरलाइंस ने हमें सूचना भी नहीं दी
◆ राजधानी भोपाल से दिल्ली के बीच फ्लाइट संचालित की जा रही है
युवा काफिला,नई दिल्ली-
देश में कोरोना का कहर लगातार जारी लेकिन इस बीच कई घरेलू गतिविधियां दोबारा शुरु कर दी गई हैं। विमान सेवा भी शुरु हो चुकी है। 61 दिन बाद घरेलू उड़ाने शुरू हो पाई हैं। पहले दिन हजारों यात्रियों ने घरेलू विमान सेवा की मदद से यात्रा की। देश में नौतपा के इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
सोमवार से करीब दो महीने के बाद फिर घरेलू विमान सेवा शुरू हुई। लॉकडाउन की वजह से 24 मार्च विमान का परिचालन बंद था। खास बात यह है कि उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने ट्वीट के जरिए यह बताया कि विमान सेवा के परिचालन के पहले दिन कितने विमानों में टेक ऑफ और लैंडिंग की। वो बताते हैं कि कुल 532 फ्लाइट उड़ीं, जिनमें 39,231 यात्रियों ने सफर किया।