भोपाल/ राजभवन बना कंटेनमेंट एरिया, शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिन के लिए टल सकता है.. ?

दिल्ली से मुहर लग चुकी हैं मंत्रीमंडल के सूची पर


◆ राजभवन का स्टाफ पाया गया था पॉजिटिव


◆ राजभवन के आसपास का इलाका हैं क्वारेन्टीन



 


युवा काफिला,भोपाल-


कोरोना वायरस के कारण मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर ग्रहण लग सकता है। मध्य प्रदेश के राजभवन परिसर में 7 लोग कोरोनावायरस के इंफेक्शन का शिकार पाए गए हैं। इसके बाद राजभवन परिसर क्षेत्र को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया है। अगले 14 दिनों तक ना तो कोई अंदर जा सकता है और ना ही कोई बाहर आ सकता है। ऐसी स्थिति में शपथ ग्रहण समारोह अगले 14 दिनों तक के लिए डाला जा सकता है।


राज्यपाल का स्टाफ हैं पॉजिटिव


तीन दिन पहले गवर्नर हाउस में संक्रमित मिले युवक के माता-पिता भी पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ परिसर में रहने वाले 4 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुधवार को 6 नए संक्रमितों को मिलाकर राजभवन में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। आज मिले संक्रमितों को राज्यपाल का करीबी स्टाफ बताया जा रहा है। गवर्नर हाउस में इन कर्मचारियों के संपर्क में कई लोग आए हैं। सभी मरीजों को गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है।