◆ कड़ी धूप में प्रवासी मजदूरों को बांट रहे खाना
◆ लगातार धूप में पैदल चल रहे हैं मजबूर मजदूर
◆ रेड जोन में बढ़ सकता है लॉक डाउन
युवा काफिला, भोपाल
आज देश में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) के कारण लॉक डाउन हैं जिसके सभी शहरों में उधोग - धंधे बंद हो गए हैं। जिसके चलते मजबूर जनता अपने घरों की ओर लौटने के लिए पैदल ही रास्ते नाप रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आई नेशनल हाईवे 12 से जहां श्रमिक महाराष्ट्र, गुजरात से हजारों की संख्या में पैदल, बाइक, ट्रक आदि साधनों से अपने घर पर जा रहे हैं। ऐसी कड़ी धूप में इन लोगों को लुंबिनी बौद्ध विहार श्रमिक विकास समिति और सम्राट अशोक युवा सा.शैक्षणिक समिति द्वारा भोजन और बच्चो को बिस्कुट उपलब्ध किया गया।
शुद्धोधन पाटिल ने बताया कि हमारे द्वारा प्रवासी मजदूरों को भोजन और बिस्कुट और 15 दिन का राशन के पैकेट जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक वितरित किए जाएंगे। सम्राट अशोक युवा सा.शैक्षणिक समिति के रमेश काठने ने सक्षम लोगों से अनुरोध किया कि- " यदि आप स्वयं मजबूरों की सहायता कर सकते हैं तो जरूर करें अन्यथा हमें सहयोग करने हेतु संपर्क कर सकते हैं।"
संपर्क सूत्र- 7000966610.
इन्होंने की मदद
इस भोजन वितरण के अवसर शुद्दोधन पाटिल, प्रकाश गजभिये, विवेक बागड़े, दुर्गेश काठाने, राहुल गजभिये, पिंकू कश्यप, जीवक पाटिल, रमेश काठने और साथीगण उपस्थित रहे।
समय-समय पर करते हैं मदद
लुंबिनी बौद्ध विहार श्रमिक विकास समिति और सम्राट अशोक युवा सा.शैक्षणिक समिति द्वारा राजधानी के लगभग सभी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर सक्रियता देखी गई है। समिति द्वारा यह कार्य अनुकरणीय है।