निधन/कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन

भोपाल-


मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी का गुरुवार को निधन हो गया। वे राजधानी भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को सिवनी मालवा के आंवलीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ज्ञात हो कि हजारीलाल रघुवंशी का जन्म पांच जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-80 तक वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनें। साल 1980 में रघुवंशी विधायक चुने गए और फिर राज्यमंत्री बनें।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रघुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी रघुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त किया।