मनोरंजन/लॉकडाउन के दौरान क्या आप बोर हो रहें हैं?? तो पूरे करें अपने शौक और ऐसे बिताएं समय

◆ कोरोना संक्रमण (कोविड -19) के कारण भारत में लॉकडाउन 2.0 को 3 मई तक किया गया है। पिछले एक महीने से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में घर रह-रहकर ऊब जाते हैं और बोरियत के शिकार हो जाते हैं।


युवा काफिला, भोपाल-
कोरोना महामारी की वजह से भारत में लॉकडाउन 3 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है और हो सकता हैं कि खतरनाक हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में और भी आगे बढ़ाया जाए। पिछले एक महीने से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में, वे बोरियत के शिकार हो जाते हैं। लगातार घर में रहने से उनमें तनाव और चिड़चिड़ापन पैदा हो जाता है और वे छोटी-छोटी बातों पर भी खीज जाते हैं। इससे पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। इसकी जगह आप चाहें तो अपने शौकों को पूरा करते हुए रचनात्मक और कलात्मकता के साथ समय गुजार सकते हैं। इससे दूसरों को भी अच्छा लगेगा और माहौल में सकारात्मकता आयेगी।


1. किताबें पढ़ें
किताबें पढ़ने से अच्छी आदतों का विकास होता हैं और ये दिमाग की अच्छी कसरत करवाती हैं । अपने शब्दावली का विकास करती हैं और किताबें य्या यूं कहें कि किसी भी चीज का लेखा-जोखा रखने में एक शक्तिशाली साधन के रूप में सामने आती हैं । बहुत से लोग किताबें तो खरीद लेते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण उन्हें पढ़ नहीं पाते। कहा गया है कि किताबों से अच्छा कोई दोस्त नहीं होता। किताबों के साथ आपका समय बेहतर तो गुजरता ही है, आपको कई नई चीजों की जानकारी भी मिलती है। इसलिए लॉकडाउन के इस समय के उपयोग ज्यादा से ज्यादा पढ़ने में कर सकते हैं। इससे बच्चों में भी पढ़ने की रुचि जगेगी।


2. पेंटिंग करें
एक पेंटर कई तरह के सरफेस पर पेंटिंग करता है। उसका काम डोमेस्टिक से लेकर इंडस्ट्रियल हो सकता है। वह सिर्फ छोटे- छोटे स्केल पर कागज पर पेंटिंग नहीं करता और न की उसका काम सिर्फ कैनवास तक सीमित है, बल्कि वह घर को रिडेकोरेट करने से लेकर ब्रिज या अन्य हैवी व बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी अपना कलात्मकता उकेरता है।
काफी लोगों को पेंटिंग करने का शौक तो होता है, लेकिन कई लोग समय के अभाव में ऐसा कर नहीं पाते। अगर आप चाहें तो लॉकडाउन के खाली समय का इस्तेमाल इस शौक को पूरा करने में कर सकते हैं। हो सकता है, आप कोई बेहतरीन चित्र बना दें और धीरे-धीरे समय निकाल कर पेंटिंग नियमित रूप से करने लगें।3. म्यूजिक
म्यूजिक , ध्वनि का ऐसा लयबद्ध व्यवहार है जो हमें अपने आपसे जोड़ने में सहायक सिद्ध होता है। भारतीय संस्कृति में भी विभिन्न वाद्य-यंत्रों एवं उनसे उत्पन्न ध्वनि, राग-रागिनियों का विशिष्ट महत्त्व है। यूं तो सृष्टि के कण-कण में संगीत है फिर चाहे यह बहती हुई नदिया की धारा हो या किनारे से टकराकर लौटती समंदर की प्रचंड लहरें,बहती हुई हवा और उस पर झूमते-लहराते पत्ते भी ह्रदय के इसी तरंगित साज को अभिव्यक्ति देते प्रतीत होते हैं। कुल मिलाकर संगीत हमारी आत्मा में इस तरह रच-बस चुका है कि इसके बिना जीवन की कल्पना ही व्यर्थ है।
कई लोगों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने का शौक होता है साथ ही किसी - किसी को गाने का भी शौक होता हैं, लेकिन व्यस्त जीवनशैली की वजह से वे इस तरफ ध्यान नहीं दे पाते हैं। लॉकडाउन के दौरान अब आपके पास खाली समय है तो इसका उपयोग आप अपने इस शौक को पूरा करने में कर सकते हैं। आप चाहे तो गीत गाकर उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं या वीडियो भी बना सकते हैं। इसे आप पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।


4. व्यायाम
नियमित रूप से व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ ही कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है और वजन नियंत्रण में रहता है। नियमित व्यायाम शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी तेज रखने में उपयोगी साबित होता है। तनाव, सिर दर्द और अवसाद जैसी कई समस्याओं को नियमित व्यायाम की मदद से कम या ठीक किया जा सकता है। खाली समय का उपयोग आप अपनी फिटनेस बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप घर में एक्सरसाइज और योग कर सकते हैं। अगर आपको इसके बारे में जानकारी हासिल करनी हो तो आप कुछ ऐप का सहारा भी ले सकते हैं। यूट्यूब से भी आपको योग और एक्सरसाइज की जानकारी मिल सकती है। 5. कुकिंग
कुकिंग के जरिए आप बेहतर ढंग से अपना समय बिता सकते हैं। खाना बनाना बहुत बड़ी कला है। जब आप कुछ खास चीज बना कर फैमिली मेंबर्स को खाने के लिए देंगे तो सब काफी खुशी महसूस करेंगे। बढ़िया खाना बनाने और मिल-जुल कर खाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है।