राज्यसभा चुनाव/ मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

भोपाल-


बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एक साल पहले ही मार्च 2019 में ही कांग्रेस में शामिल हुए ग्वालियर चम्बल संभाग की राजनीति में प्रभाव रखने वाले फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया हैं। ग्वालियर से आने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। राज्यसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को नामांकन भर दिया है। वहीं फूल सिंह बरैया ने भी आज यानि गुरुवार को नामांकन फार्म ले लिया है और शुक्रवार को वह पर्चा दाखिल करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि बरैया ग्वालियर चम्बल इलाके में सिंधिया की काट साबित हो सकते हैं। 


बरैया 2003 में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। कमलनाथ के कामों की सदैव तारीफ़ करने वाले बरैया दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं वहीं भाजपा ने बड़वानी-खरगोन क्षेत्र के प्रोफेसर डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है । सुमेर सिंह आदिवासी वर्ग से आते हैं।


हालांकि मप्र में जारी सियासी घमासान के बीच विधायकों की संख्याबल देखें जो एक-एक सीट पर कांग्रेस और भाजपा को मिलेगी। तीसरी सीट को लेकर लड़ाई रहेगी, लेकिन ताजा हालात में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए घमासान दिख रहा है। हालांकि तीसरी सीट पर अब की स्थिति में भाजपा के पक्ष में जाती दिख रही है।


अब तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए खाली हो रही 3 सीटों पर जिनमें अब तक कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भाजपा से सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा काबिज थे उन सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 


भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सुमेर सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया हैं वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया गया है। अब देखना यह हैै कि यह राजनैतिक ऊंट किस करवट लेता है।