मप्र /शिवराज ने ली चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ,देखिए संभावित मंत्रियों की सूची

भोपाल-


मप्र के 19वे मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की । इसके पहले विधायक दल का नेता चुने जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया। परंतु आज शिवराज चौहान के भाषण या मीडिया से चर्चा में ज्योोतिरादित्य सिंधिया का ज़िक्र नहीं किया । सूत्रों से खबर है कि मध्यप्रदेश कैबिनेट में सिंधिया के कोटे से जिन्हें मंत्री बनाया जाना है, उनके ओहदे को लेकर अन्तर्द्वन्द्व की स्थिति शुरू हो गई हैं। 



1-  तुलसी सिलावट- अजा (प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री) सिंधिया कोटे से परंतु संघ का विरोध हैं। वही इंदौर से ऊषा ठाकुर,महेंद्र हार्डिया एवं रमेश मैंदोला के नाम प्रस्तावित है लेकिन बनना सिर्फ़ दो है।
2- गोविंद सिंह राजपूत ( पूर्व कैबिनेट मंत्री )प्रस्तावित लेकिन सागर ज़िले से डॉ भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव का नाम प्रस्तावित है। यहां भी बनना सिर्फ़ दो है। 
3- प्रधुम्न सिंह तोमर ( पूर्व कैबिनेट मंत्री) ग्वालियर चंबल क्षेत्र से हैं । इनके अलावा कई नाम चर्चा में है। 


4- महेंद्र सिंह सिसोदिया, गुना संसदीय क्षेत्र से आते हैं यहाँ से भाजपा ने गोपीलाल जाटव का नाम प्रस्तावित किया है।
5- प्रभुराम चौधरी, रायसेन जैसा छोटा जिला है यहाँ से रामपाल सिंह का नाम प्रस्तावित है। 
6- इमरती देवी, इस क्षेत्र से डॉ नरोत्तम मिश्रा भी दावेदार है उनका बनना लगभग तय है। 
7-ऐंदल सिंह कंसाना,यहाँ से बाग़ी रघुराज सिंह कंसाना यानी मुरैना ज़िले से दावेदारी ठोक रहे हैं जिसको लेकर टकराव की स्थिति है। 
8- बिसाहू लाल सिंह, मध्य प्रदेश विधानसभा में सबसे वरिष्ठ सदस्य हैैं। इनका बनना तय है लेकिन यहाँ से भाजपा के कई दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं ।
9- राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव धार ज़िले से नीना वर्मा की दावेदारी मज़बूत है।
10- हरदीप सिंह डंगमंदसौर नीमच ज़िले में यशपाल सिंह सिसोदिया,राजेंद्र पांडेय,ओम प्रकाश सकलेचा और जगदीश देवड़ा का नाम काफ़ी आगे है।
सिंधिया समर्थक कुछ नेताओं ने आज ट्वीट किए हैं कि शिवराज सिंह चौहान को यह नहीं भूलना चाहिए कि मध्य प्रदेश में उनकी शपथ के पीछे सिद्धि हाजी और उनके समर्थक का योगदान है।