मप्र का सियासी संकट/विधायकों को बंदरों की नचा रहीं हैं भाजपा-जीतू पटवारी

भोपाल-


मध्यप्रदेश के सियासी घमासान के बीच राज्यपाल ने सिंधिया गुट के 6 विधायकों को बर्खास्त कर दिया हैं। कैबिनेट से बर्खास्त किए गए छह मंत्रियों के विभागों का जिम्मा अलग-अलग नेताओं को दिया हैं। विजयलक्ष्मी साधौ को महिला बाल विकास, गोविंद सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ब्रजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन, सुखदेव पांसे को श्रम, जीतू पटवारी को राजस्व, कमलेश्वर पटेल को स्कूली शिक्षा और तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।



इसी बीच बागी विधायकों का भोपाल आना रद्द हो गया। अब बागी विधायक भोपाल नहीं आयेंगे । विधानसभा अध्यक्ष एन. के.प्रजापति ने कहा कि मैं इंतजार करता रहा और विधायक नहीं आए। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुछ विधायकों को दिल्ली ले जाया जा सकता हैं और कुछ को बंगलुरु ही रोका जाएगा। कांग्रेस कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकता हैं।