मप्र का सियासी संकट/अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

 



भोपाल-


मध्यप्रदेश के सियासी घटनाक्रम के बीच प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल बीते दो दिनों से पुरानी विधानसभा मिंटो हाल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जल -अन्न त्यागकर अनशन पर बैठे थे। आज शाम  आठ बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत1250 अस्पताल में भर्ती कराया गया। 



आज कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओंं की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे से सद्बुद्धि यज्ञ (हवन) किया था। गोयल ने प्रदेश में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम और प्रजातंत्र को बचाने तथा दलबदल करने वाले विधायकों को सद्बुद्धि और सद्भाव के लिए यह सद्बुद्धि यज्ञ (हवन) किया था।



गोयल दो दिन से बिना अन्न जल के अनशन पर बैठे हैं।



जाहिद खान, सज्जन सिंह परमार, टी.आर. गेहलोत, हीरालाल, आशीष श्रवण, मोहन मालवीय, चेतन साहू, राकेश सिहोते, मो. सरवर खान,  आकाश खरे, अनिल अहिरवार आदि कार्यकर्ता गोयल को अस्पताल लेकर पहुंचे।