भोपाल-
राजधानी के मानव संग्रहालय में जन परिषद के तत्वावधान में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व परिचायक बोध पर प्रकाश डाला गया।
रचनात्मक प्रयासों में संलग्न महिलाओं का सम्मान दरअसल हमारी सामाजिक कृतज्ञता का परिचायक बोध है।पर सम्मान के साथ साथ उन्हें बराबरी का दर्जा भी मिलना चाहिए।
उक्त उदगार जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक एन के त्रिपाठी ने महिला दिवस के अवसर पर अग्रणी संस्था जन परिषद के तत्वावधान में मानव संग्रहालय में महिलाओं का सम्मान करते हुए प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रामजी श्रीवास्तव ने किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रमुख हैं। कमला रावत, सुप्रसिद्ध गायिका संदीपा पारे, प्रो मुक्ता श्रीवास्तव, क्रांति सिंह एवं प्रो ममता गाओ शिंदे उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व आईएएस जी पी श्रीवास्तव ने कई प्रसंगों के माध्यम से अपील कि महिलाओं के सम्मान से ही यह समाज सुरक्षित रह सकता है। जन परिषद की महिला इकाई की अध्यक्ष प्रो प्रभा भट्ट एव जाने माने मोटीवेटर प्रमोद दुबे ने भी अपने विचार रखे। आभार अजय श्रीवास्तव नीलू ने व्यक्त किया।