भोपाल-
सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के दो विधायक, मुरैना विधायक रघुराज कंषाना और सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग का छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। इसी बीच निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा सोमवार सुबह मुंबई से भोपाल वापस आ गए। शेरा सीधे वित्तमंत्री तरुण भनोट से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- गृहमंत्री बनना चाहता हूं, मौजूदा गृहमंत्री बाला बच्चन में क्षमताओं की कमी है। उनसे काम संभल नहीं रहा है। मेरी इच्छा पीपुल फ्रेंडली पुलिस बनाने की है। लोग पुलिस से डरे नहीं उनकी दोस्त बने। माता रानी की जय हो।
वित्तमंत्री ने मीडिया से सवाल कर पूछा कि भाजपा के कई विधायक गायब हैं, उन पर इतनी चर्चा क्यों नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि कोई ये भी बताएगा की भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया इन दिनों कहां हैं और किसके साथ हैं?