भोपाल- भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बीच 5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु में मिले।बेंगलुरु एयरपोर्ट का फोटो
खबर लगते ही कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा। जहां से विधायक को नियमित फ्लाइट से इंदौर लाया गया। मुख्यमंत्री ने इंदौर से बिसाहू लाल को लाने के लिए सरकारी हवाई जहाज भी रवाना किया।बिसाहू लाल सरकारी विमान से भोपाल आ गए हैं।
माना जा रहा है कि 5 बार के विधायक बिसाहू लाल मंत्री न बनाए जाने पर कमलनाथ से नाराज हैं । वहीं बेंगलुरू से भोपाल लौटे निर्दलीय विधायक शेरा सीएम कमलनाथ से मिले, फिर दिल्ली और वहां से मुंबई पहुंचे ।
बिसाहू लाल दिग्विजय सिंह गुट के माने जाते हैं। वे 1980 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। अभी तक वे 5 बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री, ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ होने के बाद भी मंत्री नहीं बनाए जाने से कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं।