भोपाल- भाजपा विधायक शरद कौल अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। कौल द्वारा अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें आदिवासी समाज के नेता शरद कोल वीडियो में आरोप लगा रहे हैं की- भाजपा में एक वर्ग विशेष की उपेक्षा की जा रही है और कुछ वर्ग विशेष के लोगों को ही पार्टी तवज्जो दी जा रही है। तीन मिनट से अधिक के इस वीडियो में शहडोल जिले के ब्यौहारी से भाजपा विधायक शरद कौल जहां भाजपा की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश भाजपा में नेता प्रतिपक्ष,प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, विधानसभा में मुख्य सचेतक जैसे अभी पदों पर ब्राम्हण नेताओं का कब्जा हैं, जबकि मध्यप्रदेश की गिनती ओबीसी बाहुल्य प्रदेश के रूप में होती हैं जिसमें उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान जैसे ओबीसी नेता मुख्यमंत्री रह चुके हैं ।
इसके पहले ही दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि - भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। वह कांग्रेस विधायकों से बात कर उन्हें उनके (भाजपा) पक्ष में आने के लिए 25-35 करोड़ रुपयों की पेशकश कर रहे हैं। इसके साथ ही सिंह ने भाजपा को चेतावनी दी कि वे ऐसा नहीं करें, क्योंकि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। भाजपा पूरे पांच साल तक विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहे।