मध्यप्रदेश/भाजपा का राज्यसभा चुनाव के लिए नया पैतरा - दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया

भोपाल-


मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा आर-पार करने के मूड में है। रविवार को पार्टी की बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 2 सीटों के लिए 4 नामों का पैनल दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। अब 2 उम्मीदवार कौन होंगे, इसका फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के बाद नाम की घोषणा हो जाएगी।



ऐसा माना जा रहा हैं कि भाजपा राज्यसभा के चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलेगी न। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने कहा कि - हम जानते हैं कि अभी संख्याबल के हिसाब से भाजपा को एक सीट मिल सकती है और इस समय विधानसभा में  कांग्रेस के 114 विधायक और अन्य निर्दलीय, सपा-बसपा विधायकों का भी समर्थन कांग्रेस को ही हैं। वहीं 107 भाजपा के सदस्य हैं।
गौरतलब हैं कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटें खाली हो रही हैं, इनमें 1-1 भाजपा और कांग्रेस को मिलना तय, उम्मीद है कि तीसरी सीट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। राज्य सभा की तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का 9 अप्रैल को राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है।