विवाद /मुख्यमंत्री के गृह जिले के शहर सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा हटाने पर हंगामा

छिंदवाड़ा- जिले के सौंसर में मोहगांव तिराहे से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाए जाने पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथजी क्षमा याचना करें और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को ससम्मान स्थापित करने की तत्काल व्यवस्था करें। यह सरकार महापुरुषों का अपमान करने में गर्व का अनुभव करती है। यहां सोमवार रात नगरपालिका ने हिंदू संगठन द्वारा स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को 24 घंटे के अंदर हटा दिया था। इसके विरोध में शिवसेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को सुबह से आंदोलन शुरू कर दिया और हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। बाद में नपा और अफसरों ने आश्वासन दिया कि 19 फरवरी को शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा।



शिवराज सिंह ने कहा- महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। शिवसेना छत्रपति शिवाजी महाराज को आदर्श मानती है। उनका ऐसा अपमान क्या वे सह पाएंगे? कहा- अगर आपत्ति थी तो उनकी प्रतिमा को सम्मानजनक तरीके से भी हटाया जा सकता था, लेकिन उनका अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रतिमा को लेकर भाजपा के नेता झूठ परोसने में लग गए हैं। प्रदेश की जनता को गुमराह और भ्रमित कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा।



आज नगरपालिका सौसर द्वारा शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थापन की सहमति का प्रस्ताव पास किया गया इस प्रयास के लिये सौसर विधायक  नगरपालिका अध्यक्ष,समस्त पार्षदगण समस्त अधीकारी कर्मचारीयो का आभार एव नगरवासीयो  व युवाशक्ती को बधाई।