राष्ट्रीय संविधान सम्मान यात्रा भंते धम्म रक्षक के नेतृत्व में पहुंची इटारसी

 


इटारसी-
भारतीय संविधान प्रति आम लोगों में आस्था बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सम्मान यात्रा इटारसी पहुंची। जिसका संविधान प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया । उल्लेखनीय है कि भारत के हृदय स्थल उत्तर प्रदेश के आगरा से एक राष्ट्रीय संविधान सम्मान यात्रा पूरे राष्ट्र में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में यात्रा आज इटारसी पहुंची । जिसका सभी बौद्ध उपासक उपसिकाओं एवं अंबेडकर अनुयायियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा यह शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नागपुर के लिए रवाना हो गई यात्रा की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के प्रहलाद निकम ने बताया कि यात्रा के दोरान बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा प्रज्ञा बौद्ध विहार नया यार्ड इटारसी में धम्म देशना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें धम्म एवं संविधान को लेकर उपदेश दिए।



संविधान सम्मान यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे पुज्य भंते धम्म रक्षक जी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति देश के लोगों में आस्था एवं विश्वास को जगाना है तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है । धर्म यात्रा प्रज्ञा बौद्ध विहार नया यार्ड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई। जयस्तंभ चौक पहुंची जहां पर अंबेडकर अनुयायियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर सभी बुद्ध अनुयायियों का अभिनंदन किया । जिसमें मुख्य रूप से विनोद लोंगरे गोपाल मंसूरे सुभाष रांधे रवि सोनवने मधु पटेल चंदकान्त बहारे घनश्याम सलोकि सोनी अहिरवार  देवी खडोतिया शुभम टिकारिया संतोष पथोंरीया नरेंद्र कुमार विजय राव उपस्थित थे।



तथा बौद्ध विहार के उपासक  एवं उपसिकाओं मीना नागदेवे रेखा डोंगरे पिंकी बोरकर रीना निकम संगीता रामटेके एवं रन्धे द्वारा सामूहिक रूप से भोजन दान कराया कार्यक्रम अखिल भारतीय बौद्ध महासभा नया यार्ड इटारसी के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसके अध्यक्ष रामदास निकम कोषाध्यक्ष बब्बन साठे सचिव गनु तायड़े