राजनीति के क्षेत्र में योग्य और पढ़े-लिखे युवा आगे आये-डॉ. राजा धुर्वे

बैतूल-


"प्रत्येक राजनेता पंच(पार्षद) से लेकर प्रधानमंत्री, तक जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और लोगों को उनके काम के आधार पर विश्लेषण किया जाना चाहिए।
           प्रत्येक पंच,सरपंच,पार्षद,नगरपालिका अध्यक्ष,नगर निगम महापौर,जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद,मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को 5 वर्ष हेतु जनता-जनार्दन द्वारा चुना जाता हैं,तो प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य हैं कि वो अपने काम और व्यवहार से जनता के प्रति जो जवाबदेही, उत्तरदायित्व हैं उसे पुरा करे।
               यदि वो पद की गरिमा के अनुसार कार्य करने में असफल रहा हैं तो उसे पुनः पद पर बैठने का कोई अधिकार नही रह जाता हैं!अतः एव राजनीतिक दलों को भी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, अपने प्रत्याशी घोषित करना चाहिए।



लोकतंत्र में अयोग्य और मुर्ख व्यक्ति का कोई स्थान नही होना चाहिए! किसी भी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक क्षेत्र चाहे वो राजनीति ही क्यूँ ना हो,वहाँ उस क्षेत्र के सर्वश्रैष्ठ व्यक्ति द्वारा ही उस क्षेत्र का नेतृत्व किया जाना चाहिए।