भोपाल- मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संविदा कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया गया है। ये कर्मचारि राजीव गांधी वाटर शेड मिशन में काम करते थे। नए फैसले के बाद अब ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर को 25 हजार के बजाए 30,000 रुपए और ब्लॉक सहायक टेक्नोलॉजी मैनेजर को 15,000 के स्थान पर 25000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं लेखापाल को 12984 के बजाए अब 22250 रुपए मानदेय के रूप में मिलेंगे। एक अन्य फैसले में कृषि विभाग से निष्कासित 648 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया है।
निष्कासित कर्मचारियों की बहाली होगी-
सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निष्कासित संविदा कर्मचारियों को फिर से सेवा में रखने का फैसला किया है। सरकार ने विभाग से निष्कासित 648 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं बहाल कर दिया है। ये सभी संविदा कर्मचारी वॉटर शेड मिशन में काम करते थे। जिन्हें निष्कासित कर दिया गया था। मुख्य सचिव एसआर मोहंती की अध्यक्षता वाली हाई पॉवर परिषद ने संविदा कर्मचारियों की वापसी को मंजूरी दे दी है।