मध्यप्रदेश तबादले / तीन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर;विशेष गढ़पाले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया

भोपाल - मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष सिंह को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक बनाया है। ज्ञात हो कि आईएएस मनीष सिंह दो साल पहले जब इंदौर के नगर निगम आयुक्त थे तभी पहली बार इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला था।
मनीष सिंह अभी तक नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव का दायित्व निभा रहे थे। वहीं कंपनी के प्रबंध संचालक पद की जिम्मेदारी निभा रहे विशेष गढ़पाले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।


इसके अलावा पंचायत राज आयुक्त संदीप यादव को कृषि विपणन बोर्ड (मंडी) का प्रबंध संचालक सह आयुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी उमाकांत उमराव को पंचायत राज आयुक्त पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।