गायिका आकृति मेहरा को मिला दादा साहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित, यूट्यूब से दुनियाभर में हैं प्रसिद्ध

मुंबई- मध्यप्रदेश की आवाज व मशहूर गायिका आकृति मेहरा को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सम्मान 2020 में प्रस्तुुति देने का अवसर मिला। यह समारोह भारतीय सिनेमा की जान  स्व. दादा साहेब फाल्के तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वें जन्म वर्ष के मौके पर आयोजित किया गया था। अवार्ड समारोह मुंबई के होटल ताज लैंड एंड्स में आयोजित किया गया था। समारोह में भारतीय सिनेमा की 200 हस्तियों और विदेशी कलाकारों ने भी शिरकत की। जिसमें मुख्य रूप से दीया मिर्ज़ा, मलाइका अरोरा, गुरु रंधावा, बोमन ईरानी, अरमान मलिक, रितेश देशमुख, तुलसी कुमार, मनीष पॉल, रवि डूबी, पायल राजपूत, सोनाली सहगल, किच्चा सुदीप, रमेश सिप्पी, डेज़ी शाह और भोपाल की दिव्यंका त्रिपाठी दाहिया उपस्थित रहीं।


भोपाल की दिव्यंका को भी मिला यह सम्मान-


उल्लेखनीय है कि भोपाल की मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दाहिया को भी दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल सम्मान दिया गया है। भोपाल शहर के लिए बड़े गौरव की बात है की आकृति मेहरा को भी समारोह में सम्मानित किया गया था। आकृति मेहरा का सम्मान लॉरेन गोत्तलेब और रणविजय सिंह ने किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएस पुसल्कर, दादा साहेब फाल्के के ग्रैंड्सन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।


राज्यपाल ने भी किया था सम्मानित-
इससे पहले भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल की ओर से आकृति मेहरा को सम्मानित किया गया था। केंद्र सरकार के भारतीय सांस्कृतिक समन्वय परिषद के पैनल में भी डिवोशनल सोलो कैटेगरी से आकृति का चयन हुआ था। वहीं देश-विदेशों में भी आकृति अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।


आकृति मेहरा मध्यप्रदेश की शान- 
आकृति स्वयं पेशे से इंजीनियर हैं तथा इनका परिवार
इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से ही तालुल्ख रखता है। आकृति भी यूआईटी आरजीपीवी से बैचलर आफ इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। फिलहाल एमटेक की पढ़ाई कर रही हैं। आकृति का यू ट्यूब चैनल काफी फेमस हो चुका है। आकृति अब तक प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 350 से ज्याजा स्टेज शो कर चुकी हैं।



आप सभी का मैं तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूँ आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं आगे बढ़ रही हूँ। मुझे दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2020 में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला एवं लौरेन गोत्तबेल और रणविजय सिंह जी के द्वारा सम्मानित किया गया। असल में दादा साहेब फाल्के अवार्ड जो की भारत का सबसे बड़ा अवार्ड है जो भारत सरकार द्वारा दिया जाता है यह उससे अलग है। यह दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फ़ेस्टिवल अवार्ड है। मैं मानती हूँ की अभी मैं अवार्ड के लिए काफ़ी छोटी हूँ।आप सभी ऐसे ही अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
                         आकृति मेहरा
                             गायिका