दिल्ली के 0 पर सिंधिया के बोल-  नई विचारधारा और कार्य प्रणाली की नितांत आवश्यकता 

टीकमगढ़- टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर के दौरे पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली की हार हमारी पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक है। अब हमें एक नई विचारधारा और कार्य प्रक्रिया की तत्काल आवश्यकता है। देश बदल गया है, इसलिए हमें देश के लोगों के साथ नए तरीके से सोचने और जुड़ने का विकल्प चुनना होगा। 2015 और अब 2020 दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है।


ज्ञात हो कि हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस दिल्ली में खाता तक भी खोल नहीं पाई है। जहां तक 67 उम्मीदवारों की जमानतें भी जब्त हो गई है।


पीसी चाको का इस्तीफा-
उधर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे पीसी चाको ने दिल्ली में कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहरा दिया। विवाद बढ़ता देख पीसी चाको ने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली के प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया।उनका इस्तीफा भी पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।


सिंधिया गुरुवार को पृथ्वीपुर के दौरे पर थे। यहां उनके खेमे के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी और पृथ्वीपुर से विधायक व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके पहले उन्होंने ओरछा में श्रीराम राजा सरकार मंदिर भी गए और वहां पर दर्शन किए। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।



ज्ञात हो कि शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा था- सर, मैं जानना चाहती हूं- क्या कांग्रेस ने भाजपा को हराने का काम राज्य की पार्टियों को आउटसोर्स किया है? यदि नहीं, तो हम अपनी हार को लेकर चिंतित होने की बजाय आप की जीत पर क्यों खुश हो रहे हैं? अगर ऐसा है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बंद कर देना चाहिए।