भाजपा की कमान वी डी शर्मा के पास वहीं कांग्रेस है आदिवासी और दलित वोटों के लिए लालायित

भोपाल- 
प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की ताजापोशी के बाद भाजपा के लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों पर ब्राह्मण नेताओं का कब्जा हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव हैं, मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा हैं, रामेश्वरम शर्मा पहले से ही प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं और अब प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा हैं। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि गोपाल भार्गव की उनके पद से छुट्टी हो सकती है। इसके लिए उन्होंने वी.डी. को जिम्मेदार माना तो इस लिहाज से पार्टी में समन्वय बनाना फिलहाल तो आसान नहीं दिखता। दूसरी ओर कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति में हैं । प्रदेश में कमलनाथ के खास नेता सज्जन सिंह वर्मा, ओमकार सिंह मरकाम, कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंघार अपनी-अपनी ताजपोशी के लिए भोपाल से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं । कारण एक ही है प्रदेश में सूबे की 14 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार में आज भी कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं जबकि दूसरी और भाजपा ने राकेश सिंह के बाद वी. डी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बना चुकी हैं। प्रदेश में ग्राम पंचायत और नगर पंचायत चुनाव के साथ-साथ दो विधानसभा के उपचुनाव सिर पर है,ऐसे में देखना यह है कि प्रदेश कांग्रेस की कमान किस नेता को मिलती है।