सिक्किम स्थापना दिवस/ भगवान बुद्ध की रमणीय स्थलीय और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नजारा : सिक्किम राज्य

◆ सिक्किम स्थापना दिवस विशेष


पूर्वी हिमालय के तलछटी में अत्यंत छोटा पहाड़ी राज्य सिक्किम है, जो तिब्बत, नेपाल, भूटान और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में स्थित है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। 


सिक्किम नामग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था। 1975 में हुए जनमत संग्रह के बाद यह भारत में विलीन हो गया। इस जनमत संग्रह के बाद राजशाही का अन्त और भारतीय संविधान के शासन प्रणाली के अंतर्गत यहाँ प्रजातन्त्र का उदय हुआ।भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है।


भाषा- अंग्रेजी,गोरखा खस, भुटिया, लिंबू,लेप्चाम तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। राजधानी: गंगटोक और क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किलोमीटर हैं।
सिक्किम भारत के 29 राज्यों में से एक है। आबादी के लिहाज से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम स्वतंत्रता के कई वर्षों बाद भारत का राज्य बना। आज सिक्किम स्थापना दिवस है।


भारत के उपराष्ट्रपति का ट्वीट



1947 में आजादी के बाद सिक्किम भारत का हिस्सा होते हुए भी आजाद था। सिक्किम की भारत के साथ संधि हुई, जिसमें तय हुआ कि सिक्किम के रक्षा, संचार और विदेश मामले भारत द्वारा देखे जाएंगे। इसके बाद साल 1975 में सिक्किम भारत का 22 वां राज्य बनाया गया। इसी के साथ वहां राजशाही शासन खत्म हुआ।


सिक्किम का उदय


सिक्किम में राजशाही की स्थापना वर्ष 1642 में हुई थी। यहां पर चोग्याल वंश का शासन था। इसके बाद 1890 में ब्रिटिश इंडिया के अंतर्गत सिक्किम को ‘प्रोटेक्टोरेट स्टेट’ बनाया गया। यह अंग्रेजों की उस नीति का भाग था, जिसमें चीन और ब्रिटिश इंडिया के बीच बफर स्टेट्स की स्थापना की गई थी।


भारत की स्वतंत्रता के समय वर्ष 1947 में सिक्किम की भारत के साथ संधि हुई, जिसके अंतर्गत सिक्किम की रक्षा, संचार और विदेश मामले भारत की ओर से देखा जाना तय हुआ और सिक्किम की आजादी बरकरार रखी गई। लेकिन स्वतंत्रता के 28 वर्षों के बाद सिक्किम की जनता ने वहां के राजा के खिलाफ बगावत कर दी। सिक्किम के मतदाताओं में से 97.5 ने जनमत संग्रह में भारत के साथ जाने की बात कही थी। इस बगावत के परिणाम स्वरुप 16 मई 1975 को एक विशेष सह-राज्य के दर्जे के साथ सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाया गया।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का ट्वीट



भारतीय गणराज्य में 22 वें राज्य के तौर पर सिक्किम को 35 वें संविधान संशोधन से सह-राज्य के रूप में भारत का भाग बनाया गया।सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा 36 वें संविधान से दिया गया। सिक्किम को लेकर एक बड़ा विवाद चीन के साथ भी था। चीन ने सिक्किम के भारत का राज्य मानने से मना कर दिया था। बाद में साल 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार के समय चीन इस बात से सहमत हुआ, जिसे अटल बिहारी की सरकार की बड़ी उपलब्धि माना गया।


इतिहास



बोधिसत्व गुरु रिंपोछे सिक्किम के संरक्षक की मूर्ति। नाम्ची की मूर्ति 188 फीट पर विश्व में उनकी सबसे ऊँची मूर्ति है।


बौद्ध भिक्षु गुरु रिंपोछे (पद्मसंभव) का 8 वीं सदी में सिक्किम दौरा यहाँ से सम्बन्धित सबसे प्राचीन विवरण है। अभिलेखित है कि उन्होंने बौद्ध धम्म का प्रचार किया। सर्वप्रथम इन्होंने ही सिक्किम को राज्य बनाने की भविष्यवाणी की थीं। 


भारत के शाक्यमुनि बुध्द द्वारा बताया गया अष्टशील को दर्शाता                   सिक्किम केे पुरानेे राजशाही का ध्वज


प्रचलित कथानुसार 14 वीं सदी में ख्ये बुम्सा पूर्वी तिब्बत में काम के मिन्यक महल के एक राजकुमार को एक रात के समय ज्ञान बल से दक्षिण की ओर जाने का आदेश मिला। इनके ही वंशजों ने सिक्किम में राजतन्त्र की स्थापना की थी। 1642 इस्वी में ख्ये के पाँचवें वंशज फुन्तसोंग नामग्याल को तीन बौद्ध भिक्षु, जो उत्तर, पूर्व तथा दक्षिण से आये थे, द्वारा युक्सोम में सिक्किम का प्रथम चोग्याल (राजा) घोषित किया गया। इस प्रकार सिक्किम में राजतन्त्र का आरम्भ हुआ।


भारत का 22वां राज्य सिक्किम?


◆ जनसंख्या के मामले में सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है। वहीं क्षेत्रफल के लिहाज से यह दूसरा सबसे छोटा राज्य है। क्षेत्रफल की बात करें तो इसका क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किलोमीटर है।


◆ सिक्किम भारत का पहला ऑर्गेनिक राज्य है।


◆ कांग्रेस के काजी लेंडुप दोरजी भारतीय गणराज्य में शामिल हुए इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।


◆ चीन के साथ भारत का सबसे पहला खुला जमीनी रास्ता ‘नाथू ला दर्रा’ सिक्किम में ही है।


◆ सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोवा के पश्चात न्यूनतम है।


◆ अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है।


◆ कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है।


◆ साफ रहना इनकी आदत में शुमार है , प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटनतत का प्रमुख केन्द्र है।